दक्षिण हरियाणा में आमजन के लिए बड़ी खुशखबरी, AIIMS में इस महीने से शुरू होगी ओपीडी

रेवाड़ी | हरियाणा की नायब सैनी सरकार सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने गांव माजरा में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का निरीक्षण लिया और मार्च 2026 तक ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 तक एम्स के लिए करीब 1700 कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने निर्माणधीन एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

Hospital OPD

आसपास के लोगों को फायदा

इस वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने तक ओपीडी शुरू कर दी जाएगी. ओपीडी शुरू होने से रेवाड़ी जिले व आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी काफी राहत मिलेगी. फैकल्टी संबंधी व्यवस्थाएं भी समय से पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है. उन्होंने मेडिकल क्लास भी अगले सेशन में शुरू करवाने के निर्देश दिए है. इमरजेंसी सेवाएं सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं और बिल्डिंग का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

AIIMS का निर्माण

निदेशक डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि माजरा गांव में बनाया जा रहा 750 बेड के एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है. 210 एकड़ में करीब 1700 करोड़ रूपए की लागत से एम्स में सभी सुविधाएं मिलेगी, जो देश के अन्य एम्स में उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि माजरा एम्स में अगले जून- जुलाई 2026 के सेशन से मेडिकल क्लास भी शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

PM मोदी ने किया था शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2024 को माजरा में देश के 22वें एम्स का शिलान्यास किया था. इसके शुरू होने से दक्षिणी हरियाणा के साथ- साथ राजस्थान की सीमा से सटे इलाकों को भी मॉडर्न स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी. एम्स के शुरू होने से रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और अलवर आदि जिलों के लोगों को दिल्ली या जयपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह एम्स दक्षिण हरियाणा का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र बनने जा रहा है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.