दिल्ली की आबोहवा में सांस लेना हुआ दूभर, स्कूलों को लेकर नया आदेश हुआ जारी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में प्रदुषण से हालात बद्तर से बद्तर होते नजर आ रहे हैं. राजधानी के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहद ही खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है, जिसके चलते लोगों का खुली हवा में सांस लेना दूभर हो चुका है. इसी स्थिति को देखते हुए दिल्ली की बीजेपी सरकार ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को लेकर बड़ा और अहम फैसला लिया है.

Winter Cold compressed

दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदुषण को देखते हुए नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के सभी बच्चों के लिए स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है. यह आदेश अगले निर्देश तक लागू रहेगा. शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार, दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक की पढ़ाई अब केवल ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी.

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि छोटे बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है. दिल्ली में इस समय हवा का स्तर बेहद ख़तरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है, जो खासकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद ही हानिकारक है. छोटे बच्चे प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प अपनाया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

आदेशों का सख्ती से हो पालन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि कक्षा 6 और उससे ऊपर की कक्षाएं पहले से जारी 13 दिसंबर 2025 के दिशा- निर्देशों के अनुसार चलती रहेगी. शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे इन आदेशों का सख्ती से पालन करें और तुरंत अभिभावकों को नई व्यवस्था की जानकारी दें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.