2026 की शुरुआत में होगी सूर्य और गुरु की युति, इन 3 राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता

ज्योतिष | साल 2026 की शुरुआत में ग्रहों के राजा सूर्य और गुरु बृहस्पति के साथ युति करने जा रहे है. यह युति 12 साल बाद मिथुन राशि में होने जा रही है. ऐसे में तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है, आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली 3 राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. दरअसल, जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 2026 में कई छोटे और बड़े ग्रह आपस में युति करने जा रहे हैं, इसका प्रभाव मानव जीवन के साथ- साथ देश- दुनिया पर भी दिखाई देने वाला है.

Rashifal

काफी खास रहेगा साल 2026

सिंह राशि: सूर्य और गुरु की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है, यह संयोग आपकी राशि के 11वें भाव पर बन रहा है. इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा, साथ ही आप आय के नए-नए माध्यम से धन अर्जित करने में कामयाब रहेंगे. इस राशि के जातकों को निवेश से लाभ मिलेगा, शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में निवेश करने से भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों की पर्सनालिटी में निखार आएगा, बिगड़े हुए सभी काम बनने वाले हैं. स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा. आपका समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा, विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के भी तरक्की  हो सकती है, जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं. आपके परिवार में खुशियां रहने वाली है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को काम- कारोबार में अच्छी खासी तरक्की मिल सकती है. नौकरी में भी तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं, आपका फ्यूचर काफी अच्छा रहेगा. अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है, व्यापारियों को जल्द ही नए आर्डर मिल सकते हैं. निवेश से आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, लंबे समय से आपके जितने भी काम रूके हुए थे. अब वह बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुल मिलाकर साल 2026 आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.