ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, अर्थव्यवस्था, तर्क, शक्ति, बैंकिंग, गणित, आदि का कारक ग्रह माना जाता है. मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, शौर्य, वीरता, प्रॉपर्टी, क्रोध, आदि का कारक माना जाता है. साल 2026 की शुरुआत अब होने वाली है, ऐसे में ग्रहों के सेनापति मंगल और व्यापार के दाता के नाम से जाने जाने वाले बुध की युति होने जा रही है. इससे 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
इन 3 राशियों का अच्छा समय
तुला राशि: इस राशि के चौथे भाव में यह युति बने जा रही है, ऐसे में आपको सभी सुख- सुविधाओं की प्राप्ति होगी. आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा, धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. साथ ही, नए अवसर और प्रियजनों की भागीदारी आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाली है.
कुंभ राशि: मंगल और बुध की युति से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, यह युति आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव पर बनने जा रहा है. इस समय आपको अच्छी तरक्की मिलेगी. व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है. जल्द ही, आप नया काम शुरू करने में कामयाब रहेंगे. इस दौरान आपके पिता से संबंध काफी मजबूत रहने वाले है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, आपको अधिक धन प्राप्त करने के मौके मिलेंगे. पारिवारिक संबंध काफी मजबूत रहेंगे, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा. इस दौरान समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, यात्रा करने से भी आपको विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब धन के बचत करने में कामयाब रहेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
