ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह उर्स मेला अजमेर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह पर लगने वाले उर्स मेले को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई हैं. 22 दिसंबर से संचालित हो रही दोनों स्पेशल ट्रेनें रेवाड़ी स्टेशन पर ठहराव करेगी, जबकि एक ट्रेन गुरुग्राम स्टेशन पर भी ठहराव करेगी. इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को रेवाड़ी और गुरुग्राम से आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी.

Indian Railways Train 1

आजमगढ़- अजमेर स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 05105, आजमगढ़- अजमेर उर्स मेला स्पेशल ट्रेन 24 दिसंबर को एक ट्रिप आजमगढ़ से शाम साढ़े 5 बजे रवाना होकर अगले दिन रात साढ़े 9 बजे अजमेर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05106, अजमेर- आजमगढ़ उर्स मेला स्पेशल ट्रेन 26 दिसंबर को एक ट्रिप अजमेर से रात 9 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 11.15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी. इस ट्रेन में 12 थर्ड एसी इकॉनामी, 06 द्वितीय शयनयान, 01 पावर कार व 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगें.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मुहम्मदाबाद, मऊ, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा व किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

बरेली- दौराई उर्स मेला स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04398, बरेली- दौराई (अजमेर) उर्स मेला स्पेशल ट्रेन 22- 28 दिसंबर तक रोजाना बरेली से शाम 04.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.10 बजे जयपुर आगमन करेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ते हुए 07.55 बजे दौराई पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04397, दौराई (अजमेर)- बरेली 23- 29 दिसंबर तक दौराई से रोजाना सवा 12 बजे रवाना होकर 03.50 बजे जयपुर पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ते हुए अगले दिन 06.45 बजे बरेली पहुंचेगी. इस ट्रेन में 12 जनरल कोच व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होगें.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ़ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.