खुशखबरी: रेवाड़ी शहर के लोगों को मिलेगा भरपूर पानी, इन इलाकों में बनेंगे नए जल भंडारण टैंक

रेवाड़ी | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने रेवाड़ी शहर व आसपास के क्षेत्रों में जल की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए है. सरकार ने जल संकट को दूर करने के लिए जल भंडारण की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. जल के बिना यहां के लोगों को बड़ी परेशानी होती है, क्योंकि जल के बिना जीने की कल्पना करना व्यर्थ है.जल भंडारण के जरिए जल को स्टोर करके रख सकते है और बाद में इसका उपयोग कर सकते है. इससे लोगों को जल संकट से राहत मिलेगी.

WATER 2

बनेगा जल भंडारण टैंक

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि रेवाड़ी शहर में करीब 135 लीटर प्रति व्यक्ति सप्लाई की जाती है. भविष्य में जनसंख्या बढ़ रही है, जिससे पानी की जरूरत ज्यादा होगी. भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए भगवानपुर ग्राम में लगभग 9 एकड़ भूमि पर नहरी जल भंडारण टैंक बनाया जाएगा. इसके लिए टेंडर और भूमि लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इससे रेवाड़ी की जनता को जल संकट से मुक्ति मिलेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

1 लाख आबादी जरूरी

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि कोसली हल्के में पहले तीन ब्लॉक है और उनकी जनसंख्या साढ़े 3 लाख के करीब है. इसीलिए कोसली को चतुर्थ ब्लॉक का अधिकार नहीं दिया जाएगा क्योंकि किसी भी क्षेत्र को ब्लॉक बनाने के लिए न्यूनतम आबादी 1 लाख होनी जरूरी है.

क्यों बढ़ रहा जल संकट?

लोगों की लापरवाही ने ही कही न कही जल संकट को जन्म दिया है. नदियों ने नालों का रूप ले लिया है. झरने, तालाब, जोहड़ आदि सूखने लगे है. आज जल की कमी को देखते हुए भविष्य के लिए तरह- तरह की चिंताएं हो रही है. आधुनिक लाइफ स्टाइल के कारण पानी की खपत भी ज्यादा हो रही है, जिससे जल संकट गहरा होता जा रहा है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.