चंडीगढ़ | हरियाणा में उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते ठंड का दौर बढ़ रहा है और घना कोहरा छा रहा है, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है. घने कोहरे को देखते हुए राज्य के कई इलाकों में ऑरेज अर्ल्ट जारी किया गया है. दिन और रात के तापमान में उतार- चढ़ाव होने से ठंड ज्यादा महसूस हो रही है.
क्या रही कोहरे की स्थिति?
अगर हम शनिवार की बात करे तो सुबह से ही घनी धुंध के कारण लोगों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा. कम दृश्यता की वजह से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई. धूप भी देरी से निकली जिससे पूरा दिन ठिठुरन बनी रही. शाम होते होते तेज हवाओं के साथ हल्की धुंध भी दिखने लगी. रात को भी ठंड का प्रकोप बना रहा.
यातायात पर कोहरे का प्रभाव
कोहरे का सबसे अधिक प्रभाव यातायात पर पड़ा. कई ट्रेने रद्द करनी पड़ी तो कई अपने समय से घंटों लेट हुई. इसके अलावा बसों का भी यही हाल रहा है, बसे भी टाइम से चक्कर पूरा नहीं कर पाई. इसके अलावा, नेशनल हाईवे पर वाहनों की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा ही रही. धुंध से गीली सड़को पर दोपहिया वाहन चलाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ा. प्रशासन ने लोगों को अपने वाहन धीरे से चलाने के निर्देश दिए, ताकि कोई दुर्घटना न हो.
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है. 22 दिसंबर के आसपास हल्की बूंदाबादी की संभावना जताई गई है. 23 दिसंबर के बाद उत्तर- पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से रात के तापमान में ओर ज्यादा गिरावट आने की संभावना है. 25 दिसंबर को फिर से कोहरे की चादर देखने को मिलेगी और ठंड का असर ज्यादा होगा.
