नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ट्रेन के किराए में बढ़ोतरी कर आमजन को महंगाई का जोरदार झटका दिया है. रेलवे ने लंबी दूरी के सफर में किराए में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. यह नया किराया 26 दिसंबर से लागू हो जाएगा. अब 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा करने पर अब प्रति किलोमीटर के हिसाब से 1-2 पैसे का अतिरिक्त भुगतान करना होगा.
इन यात्रियों को मिली राहत
भारतीय रेलवे ने छोटे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है. रेलवे ने 215 किलोमीटर से कम की यात्रा पर किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं. इसका मतलब यह हुआ कि कम दूरी का सफर पहले की तरह सस्ता बना रहेगा. प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है. रेलवे ने उपनगरीय ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट (MTS) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इससे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी.
The Railway has announced a new fare structure effective from December 26, 2025, with no fare increase for journeys under 215 km in Ordinary Class. For journeys beyond 215 km, there will be a fare hike of 1 paise per km in Ordinary Class, and 2 paise per km for Mail/Express… pic.twitter.com/lD4fUQ8eeK
— ANI (@ANI) December 21, 2025
किस श्रेणी में कितना बढ़ेगा किराया
- लोकल ट्रेन और मंथली सीजन टिकट (MST) वाले यात्रियों को किराए में बढ़ोतरी से राहत दी गई है.
- 215 किलोमीटर तक साधारण (ऑर्डिनरी) क्लास में कोई बढ़ोतरी नहीं.
- 215 किलोमीटर से ज्यादा सफर पर साधारण क्लास में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है.
- मेल/ एक्सप्रेस की नॉन- एसी ट्रेनों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है. इससे 500 किलोमीटर के सफर पर 10 रुपये ज्यादा लगेंगे.
किराए में बढ़ोतरी की वजह
किराए में बढ़ोतरी की मुख्य वजह रेलवे की आमदनी में इजाफा करना है. किराए में होने वाली इस बढ़ोतरी से भारतीय रेलवे को हर साल 600 करोड़ रूपए की अतिरिक्त कमाई होगी. यह राशि रेलवे के संचालन और रखरखाव के खर्चों को संतुलित करने में मदद करेगी. इसमें रेलवे स्टेशन की सुविधाएं, कोचों का रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं.
