चंडीगढ़, Haryana Weather News | हरियाणा में उत्तरी हवाओं के चलते ठंड के साथ कंपकंपी की स्थिति बढ़ गई है. घने कोहरे के चलते सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं होते है. गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोग ठिठुर रहे है और कोई ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे है, तो कुछ रूम हीटर लगा रहे है.
प्रदेश में सबसे ठंडा नारनौल शहर रहा है, जहां तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. कई इलाकों में लगातार कोहरे की वजह से दृश्यता बिल्कुल कम हो गई है. इसके अलावा भिवानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 10.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है.
आगे मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, 24 दिसंबर तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है. आज से पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के अधिकांश इलाकों में बादल छाने की संभावना है. इसके अलावा, उत्तरी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. 25 दिसंबर को भी घने कोहरे की संभावना जताई जा रही है.
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने भीषण ठंड को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि पिछले कई दिनों से घने कोहरे और ठंड से सड़कों पर लगातार हादसों के मामले हो रहे है. ऐसे में बचाव की जरूरत है. तेज स्पीड में वाहन चलाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. साथ ही, ठंड में सर्दी- जुकाम एवं वायरल बुखार फैला हुआ. इससे बचाव करें. किसानों को भी गेहूं में नमी बनाएं रखने की सलाह दी जाती है. नमी की कमी होने पर खेतों में सिंचाई अवश्य करें.
दिल्ली- एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदुषण व घने कोहरे को देखते हुए CAQM ने GRAP का चौथा चरण लागू कर दिया है, जिसके चलते कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया है.
यह रहेगा नया समय
पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम का AQI 300 से ऊपर बना हुआ है, जिसके चलते अब सरकारी कार्यालय सुबह साढ़े 9 से शाम साढ़े 5 बजे तक संचालित होंगे. नगर निकाय के कार्यालय का समय सुबह साढ़े 8 से शाम साढ़े 4 बजे तक कर दिया गया है. गुरुग्राम में सभी तरह के निर्माण कार्य, आरएमसी प्लांट और जनरेटर के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगा दी गई है.
