2026 की शुरुआत में गुरु करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश, इन भाग्यशाली राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता

ज्योतिष | साल 2026 की शुरुआत अब बस होनी ही वाली है. ग्रह नक्षत्र के लिहाज से यह साल काफी खास होने वाला है, इस साल की शुरुआत में ही गुरु ग्रह भी नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. इस दौरान वह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे, इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rashifal 1

पुष्य नक्षत्र का लाभ

ज्योतिष शास्त्रों में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है और यह नक्षत्र धन- समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. इसके स्वामी कर्मफल दाता के नाम से जाने जाने वाले शनि देव है. ऐसे में जब गुरु ग्रह न्यायाधीश शनि के नक्षत्र में गोचर करेंगे तो जो व्यक्ति मेहनत करते हैं उन्हें उसका पूरा फल मिलने वाला है. कई राशि के जातकों के रुके हुए सभी काम पूरे होंगे. उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है, आज हम आपको ऐसी ही भाग्यशाली राशियों के बारे में अपडेट देने वाले है.

नए साल पर रहेगी गुरु की कृपा

कर्क राशि: नए साल की शुरुआत इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है, करियर में भी आपको काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलने वाले हैं. परिवार और दोस्तों के साथ आपके रिश्ते पहले से काफी मजबूत होंगे. निवेश करने के लिहाज से समय काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. कुल मिलाकर साल 2026 आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा, इस दौरान आय के भी आपको नए स्रोत प्राप्त होंगे.

यह भी पढ़े -  अमरनाथ से लाया प्रसाद ऐसे करें ग्रहण, भूलकर भी न करें ये गलती; वरना आ सकती है परेशानी

कन्या राशि: इस राशि के जातको के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन करना काफी खास रहने वाला है. अब आपके निजी जीवन में भी काफी परिवर्तन देखने को मिलने वाले हैं. करियर, नौकरी, बिजनेस आदि सभी में आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान आप कोई परीक्षा या इंटरव्यू पर भी जा सकते हैं, व्यापार में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों को जल्द ही कोई बड़ी डील मिल सकती है. गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन उनके लिए काफी खास होने वाला है, विवाह के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रेम विवाह का प्रस्ताव घर में पास हो सकता है. परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा, नौकरी में आपको नए- नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.