नई दिल्ली | अगर आप भी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए रजिस्ट्रेशन करने का मौका है. बता दें कि इग्नू की तरफ से जनवरी 2026 सेशन के लिए अपने सभी ऑनलाइन कोर्सेज में एडमिशन प्रोसेस को शुरू कर दिया गया है. यदि आप नौकरी के साथ पढ़ना चाहते हैं या घर बैठे कोई डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट चांस है.
31 जनवरी लास्ट डेट
आप घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इग्नू में दाखिले के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. जो भी उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह जल्द- से- जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कर दें क्योंकि बाद में यह तारीख शायद नहीं बढ़ेगी. रजिस्ट्रेशन करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. इस बार एक बड़ा बदलाव भी किया गया है. यह बड़ा चेंज है कि आवेदन करने के लिए आपके पास अपार आईडी (APAAR ID) होना अनिवार्य है.
अपार आईडी की डिटेल्स
बिना अपार आईडी के फॉर्म जमा ही नहीं होगा. फॉर्म भरते वक़्त आपको अपार आईडी की डिटेल्स भरनी होंगी. यदि आपके पास फिलहाल अपार आईडी नहीं है तो पहले abc.gov.in या संबंधित पोर्टल पर जाकर इसे बनवाएं. फॉर्म फिल करने से पहले सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी आपके पास होनी चाहिए. आपके पास अपनी हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो 100 KB से कम साइज में, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी भी 100 KB से कम, शैक्षणिक योग्यता के सभी सर्टिफिकेट 200 KB से कम साइज में उपलब्ध होने चाहिए.
यदि कोर्स में एक्सपीरियंस की आवश्यकता है तो उसका सर्टिफिकेट भी 200 KB से कम अपलोड करना होगा. एससी, एसटी या ओबीसी कैटेगरी वालों को अपना कैटेगरी सर्टिफिकेट भी 200 KB से कम साइज में अपलोड करना है.
इस प्रकार करें अप्लाई
- इग्नू में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इग्नू की ऑनलाइन एडमिशन वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाना होगा.
- अब होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन या रजिस्टर का ऑप्शन नजर आएगा. आपको उस पर क्लिक करना होगा.
- अब अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा.
- अब आपको यूजरनेम और पासवर्ड मिल जाएगा.
- अब लॉगिन करना होगा और उपलब्ध ऑनलाइन कोर्सेज की लिस्ट में से अपना मनचाहा कोर्स सेलेक्ट करना होगा.
- फॉर्म में सारी जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी.
- अब अपार आईडी की डिटेल्स डालनी होगी.
- सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा.
- इस प्रकार आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
