रेवाड़ी स्टेशन से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 जनवरी से लागू होगी नई समय- सारणी

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि इस स्टेशन से आवागमन करने वाली ट्रेनों की समय- सारणी और नंबर में नए साल यानि 1 जनवरी से बदलाव हो रहा है. इसके तहत कुछ नई ट्रेनें संचालित होगी, कई ट्रेनों का विस्तार, फेरे बढ़ाने, नए ठहराव और विभिन्न स्टेशनों पर आगमन व प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है.

Rewari Railway Station Train

आधारभूत संरचना को मिली मजबूती

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे की ओर से दोहरीकरण, विद्युतीकरण सहित अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को पूरा कर लिया गया है. जिसके बाद ट्रेन संचालन की गति में सुधार आया है और यात्रियों के सफर में समय की बचत संभव हो पाई है.

उन्होंने बताया कि इन्हीं वजहों के चलते ट्रेनों की समय- सारणी में बदलाव किया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर और सुगम रेलसेवा का लाभ मिल सके. नई समय- सारणी लागू होने के बाद रेवाड़ी स्टेशन से आवागमन करने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव देखने को मिलेगा. ऐसे में यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले अपडेटेड समय- सारणी देखने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

ट्रेनों के नंबर में बदलाव

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से एक दर्जन ट्रेनों के नंबर में बदलाव और 61 ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर नए ठहराव किए जा रहे हैं. दो ट्रेनों के मेल/ एक्सप्रेस से सुपरफास्ट में बदलाव, 89 ट्रेनों की स्पीड में इजाफा हुआ है, जिसके चलते इन ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन व प्रस्थान समय में हुए परिवर्तन को शामिल किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.