दिल्ली शहर को अवैध अतिक्रमण से मिलेगा छुटकारा, इन जगहों पर बनेगी मल्टीलेवल कार पार्किंग

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वालों लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए 20 नई मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का फैसला किया है. निगम समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया है कि लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए कई इलाकों में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने का कार्य किया जाएगा.

Multilevel Car Parking

मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की योजना

दरअसल, दिल्ली में पार्किंग एक बड़ी समस्या होती जा रही है. जनता को हर दिन कॉलोनियों, बाजारों और कॉरपोरेट ऑफिस के आस-पास पार्किंग के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ता है. इसी समस्या से निजात पाने के लिए MCD ने अगले दो से तीन सालों में 5 हजार से अधिक कार पार्किंग की सुविधा को आसान बनाने का निर्णय किया है. इसमें मोटर साइकिल, कार, साइकिल आदि के लिए मल्टी लेवल पार्किंग और सरफेस पार्किंग को शामिल किया गया है.

आयुक्त अश्विनी कुमार ने सभी एरिया के वरिष्ठ अधिकारियों को पार्किंग की योजना से संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 86 से 100 कारों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग के लिए करीब 15 करोड़ की लागत आती है. वहीं, ग्रेटर कैलाश – 1 M ब्लॉक मार्केट में करीब 63 करोड़ की लागत से 399 कारों की पार्किंग बनाई गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, प्रदर्शन के चलते कई रास्तों पर बदलेगा ट्रैफिक रूट

पार्किंग के लिए जगह

बता दें कि पार्किंग के लिए अधिकारियों ने दक्षिणी दिल्ली के ऑफिस कॉम्पलेक्स एवं बाजारों के आसपास का एरिया, कर्मपुरा के व्यवसायिक कॉम्पलेक्स का एरिया, विकासपुरी, जनकपुरी, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, शाहदरा और पूर्वी एवं पश्चिमी दिल्ली के अन्य स्थानों को पार्किंग बनाने के लिए चुना गया है. निगम का यह प्रयास रहेगा कि आने वाले 2 सालों में इन जगहों पर पार्किंग व्यवस्था विकसित कर दी जाएं. इसके लिए 20 मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने पर मंजूरी बन गई है. इस नई योजना से दिल्ली की जनता को पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.