हरियाणा में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, नए साल पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है. सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होती है. कोहरे ने जनजीवन को भरी समस्या में डाला हुआ है. सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य हो गई है. मैदानी इलाकों में तो इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. हालांकि, दिन में हल्की धूप खिलने से थोड़ा गर्माहट का अहसास हुआ है.

Winter Cold Sardi

सोमवार को हिसार की रातें सबसे ठंडी रही है. यहां का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. पूरे राज्य में रात का तापमान में लगातार गिरावट देने को मिली है, जिससे ठंड का कहर बढ़ रहा है. सुबह के समय पानीपत, करनाल समेत कई जिलों में दृश्यता लगभग शून्य हो गई है.

नए साल पर मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में आज और कल घना कोहरा छाने और शीत लहर चलने की संभावना है. 30 दिसंबर को मौसम खुश्क रहेगा लेकिन कोहरे का प्रभाव बना ही रहेगा. 31 दिसंबर रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 1 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 2 जनवरी के बाद ठंड बढ़ने और घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

कोहरे का यातायात पर प्रभाव

लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे ने जनजीवन की समस्या बढ़ा दी है. बस और ट्रेने अपने समय से आधा घंटा लेट स्टेशन पर पहुंच रही है. अंबाला कैंट जंक्शन पर भी घने कोहरे के कारण 30 के आसपास ट्रेने लेट हुई है. घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों को अपना वाहन धीरे चलाने की सलाह दी है

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.