नई दिल्ली | केंद्रीय सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नई साल पर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है और इसके लिए सदस्यों की घोषणा कर दी है. लंबे समय से कर्मचारियों की निगाहें 8वें वेतन पर टिकी हुई है. जल्द ही, उनका इंतजार खत्म होने वाला है.
8वें वेतन आयोग की घोषणा
8वें वेतन आयोग के लिए सदस्यों की घोषणा हो चुकी है. बता दें कि रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को इसका सदस्य बनाया गया है. IAS अधिकारी पंकज जैन सचिव सदस्य होंगे और IIM के प्रो. पुलक घोष पाई- टाइम सदस्य रहेंगे. यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन की जांच करेंगे.
कैबिनेट द्वारा दी गई सूचना में कहा गया है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है. आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने में 18 महीने का समय लगता है इसीलिए 1 जनवरी से आपके वेतन में तुरंत वृद्धि नहीं होगी. फिलहाल, पुराने वेतन आयोग के आधार पर ही सैलरी एवं पेंशन मिलेंगी.
एरियर को लेकर चर्चा
खुशी की बात यह है कि आयोग लागू होने की उम्मीद 1 जनवरी 2026 को ही है. बता दें कि सरकार जब भी सिफारिशें स्वीकार करेगी और नई सैलरी लागू होगी तो 1 जनवरी 2026 से लेकर लागू होने की तिथि तक का एरियर कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा. मतलब नई सैलरी के साथ कर्मचारियों को एक बड़ी राशि मिल सकती है. पिछले आयोगों में भी ऐसा ही हुआ था.
