HTET में आधार कार्ड को बनाया गया ऑप्शनल, 17 और 18 जनवरी को होनी है परीक्षा

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से 17 और 18 जनवरी को HTET परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी. अब इस परीक्षा में आधार कार्ड नंबर नहीं भरना होगा. बोर्ड की तरफ से यह आधार कार्ड का कॉलम ऑप्शनल रखा गया है. बोर्ड द्वारा एचेटट 17 व 18 जनवरी को करवाने के लिए सीएम और अन्य बोडों को लिखा गया है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की तरफ से एचटेट परीक्षार्थियों को आधार कार्ड में बड़ी राहत प्रदान की गई है.

BSEH Haryana Board

आधार कार्ड को बनाया गया ऑप्शनल

अब तक आधार कार्ड एचटेट व अन्य सरकारी पहचान पत्रों के साथ मांगा जाता रहा है. पर इस बार बोर्ड ने आधार कार्ड नंबर को ऑप्शनल बना दिया है. अब कोई चाहे तो आधार कार्ड नंबर फिल कर सकता है या उसे खाली भी रख सकता है. अब तक बोर्ड की तरफ से एचटेट परीक्षा के लिए अन्य प्रमाण पत्रों के साथ आधार कार्ड को अनिवार्य माना जाता रहा है. परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल परीक्षार्थियों की जांच के वक़्त आधार कार्ड का होना जरूरी होता था.

ले जाएं कोई भी सरकारी पहचान पत्र

एचटेट के लिए आधार कार्ड कंपलसरी नहीं है बल्कि यह एक मान्य फोटो पहचान पत्र के रूप में काम आता है, जिसे एडमिट कार्ड के साथ ले जाना आवश्यक है. आप आधार के अतिरिक्त पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कोई भी सरकारी पहचान पत्र ले जा सकते हैं, मगर रंगीन प्रिंटआउट और ओरिजिनल आईडी के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा, क्योंकि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए ये जरूरी होते हैं.

पहले चाहिए होता था आधार कार्ड

आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड अनिवार्य था और परीक्षा के दौरान पहचान के लिए भी इसकी जरूरत होती है क्योंकि यह बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और दस्तावेजों की जांच में काम आता है. अब यह नया नियम इसी एचटेट से लागू होगा.

इस बारे में बोर्ड चेयरमैन प्रो. पवन कुमार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हमने एचटेट में आधार कार्ड को ऑप्शनल कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से परीक्षाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं किया है बल्कि कहा गया है कि इसे पहचान के लिए स्वीकार किया जा सकता है.

अन्य पहचान पत्रों वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड का भी उपयोग किया जा सकता है. आधार नागरिकता या निवास का प्रूफ नहीं है और इसे बर्थडेट के निर्धारण के लिए भी पूर्ण रूप से वैलिड नहीं माना जाना चाहिए बल्कि पहचान के एक सहायक डाक्यूमेंट्स के रूप में देखा जाना चाहिए. ऐसे में अब एचटेट उम्मीदवारों के लिए आधार कार्ड नंबर भरना अनिवार्य नहीं रहेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.