हरियाणा बोर्ड ने स्थगित की कक्षा 12वीं की अंक सुधार परीक्षा, अब इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

भिवानी | हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है. बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 6 जनवरी को होने वाली सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा को स्थगित कर दिया है. दरअसल, 12वीं की अंक सुधार की परीक्षा 6 जनवरी को होने वाली थी. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर एवं सचिव मुनीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 जनवरी से संचालित 12वीं के अंक सुधार की परीक्षा स्थगित कर दी गई है.

HBSE

21 जनवरी से होगी परीक्षा

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि अब यह परीक्षा 21 जनवरी से शुरू होगी. उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो मार्च 1990 से मार्च 2024 तक 12वीं की परीक्षा पास कर चुके है. उन्हें शिक्षा बोर्ड द्वारा अंकों में सुधार करने का मौका दिया गया है, ताकि उन्हें आगे पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रख सके और उन्हें पढ़ने का एक ओर अवसर मिल सके.

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी

बता दें कि बोर्ड ने परीक्षाओं को 6 जनवरी से स्थगित करके 21 जनवरी कर दिया गया है. परीक्षाओं का नया तिथि पत्र जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपलोड कर दिया जाएगा. परीक्षा से संबंधित जानकारी लेने के लिए परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें ताकि उन्हें सटीक जानकारी मिल सके. उन्हें अफवाहों से दूर रहने और अपनी पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी जाती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.