हरियाणा के पंचायत मंत्री को जन्मदिन पर मिली खास सौगात, पैतृक गांव को मिला नगरपालिका का दर्जा

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले की इसराना विधानसभा क्षेत्र को नए साल की सौगात मिली है. सीएम नायब सैनी ने मतलौडा गांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी और अब इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Town City Shahar Colony

हरियाणा में पंचायत मंत्री का पैतृक गांव

इसराना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक एवं प्रदेश सरकार में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का मतलौडा पैतृक गांव है. सीएम नायब सैनी ने उनके जन्मदिन के अवसर पर यह तोहफा दिया है. वहीं, मतलौडा को नगरपालिका का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों और पंचायत मंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया है. कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मतलौडा की लंबे समय से चली आ रही नगरपालिका की मांग अब पूरी हो गई है.

विकास कार्यों में आएगी तेजी

पंचायत मंत्री ने कहा कि मतलौडा को नगरपालिका का दर्जा मिलने पर क्षेत्र में सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा. इससे बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और बिजली- पानी, पक्की सड़कें, स्कूल, अस्पताल, पार्क, सीवरेज व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार में तेजी आएगी.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ समूचे हरियाणा के विकास पर जोर दे रही है. सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि नगरपालिका का दर्जा मिलने के बाद विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा ताकि लोगों को जल्द- से- जल्द बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.