नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली में रहने वाले लोगों को नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के क्लेरिफायर में मरम्मत कार्य के चलते पानी की समस्या का सामना पड़ सकता है. इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने सांझा की है. बोर्ड ने कहा है कि इसका असर उन क्षेत्रों पर पड़ेगा जहां से नांगलोई WTP से पानी की सप्लाई होती है.
लगभग 10 दिन तक सप्लाई रहेगी बाधित
जल बोर्ड के अनुसार, 3 जनवरी से 12 जनवरी तक लगभग 10 दिनों के लिए कई इलाकों में पानी की समस्या होगी. यहां या तो पानी कम आएगा या फिर सीमित समय के लिए आएगा. बोर्ड ने कहा है कि मरम्मत कार्य आगे बेहतर पानी की सप्लाई ने लिए जरूरी है. इसके अलावा, बोर्ड ने लोगों को पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है ताकि उन्हें समस्या का सामना ना करना पड़े. साथ ही, बोर्ड ने यह भी कहा है कि जिन इलाकों में पानी की समस्या ज्यादा होगी, वहां पानी टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे.
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि पानी का प्रयोग ध्यानपूर्वक करें और अनावश्यक बर्बादी से बचे. बोर्ड ने कहा है कि जैसे ही मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा, वैसे ही पानी की सप्लाई पहले की तरह सामान्य कर दी जाएगी. तब तक लोगों से सहयोग की प्रार्थना है, ताकि काम बिना किसी बाधा से हो सके.
यह इलाके होंगे प्रभावित
मरम्मत कार्य के चलते नांगलोई WTP से जुड़े लगभग 45 इलाके पानी की समस्या से प्रभावित होंगे. इसमें नांगलोई, मुंडका, हिरण कुदना, निहाल विहार, बक्करवाला, ज्वालापुरी, राजधानी पार्क, विकास नगर, उत्तम नगर, मटियाला, दिचाऊं कला, जाफरपुर कलां, खेरा डाबर, ढांसा, उजवा, झुलझुली, रावता समेत कई गांव एवं कॉलोनियां शामिल है. बोर्ड ने कॉलोनियों में पानी के टैंकर के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है, जिन पर कॉल करके पानी के टैंकर मंगवा सकते है. बोर्ड ने इस दौरान होने वाली समस्या के लिए खेद जताया है.
