17 जनवरी को बुध करेंगे मकर राशि में गोचर, शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन समय

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. किसी जातक की कुंडली में जब बुध ग्रह उच्च स्थान पर होते हैं तो उन्हें व्यापार, लेखन और संचार में खूब तरक्की मिलती है. 17 जनवरी को बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करने जा रहे है. इस राशि को शनि देव की राशि माना जाता है. बुध के इस राशि में प्रवेश करने का प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान कुछ भाग्यशाली राशियों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं में से कुछ खास राशियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएंगे.

Rashifal 1

बुध करेंगे 17 जनवरी को गोचर

मेष राशि: इस राशि के जातकों को बुध के गोचर से काफी सफलता मिलेगी. करियर में भी तरक्की के योग बन रहे हैं, आप अपने सभी कार्यों में सफल रहेंगे. कार्यस्थल पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, व्यापार में भी लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे है. कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी.

वृषभ राशि: 17 जनवरी से इस राशि के जातकों का भी अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, उच्च शिक्षा के संबंध में यह विदेशी भी जा सकते हैं. कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, अचानक धन लाभ हो सकता है.

सिंह राशि: इस राशि के जातको को नौकरी के माध्यम से काफी लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, अब आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, लव लाइफ में भी फैसले आपके पक्ष में आते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मकर राशि: इसी राशि में बुध का गोचर होने जा रहा है, ऐसे में इन्हें किस्मत का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है .अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ेगा. मान- सम्मान के योग बनते हुए दिखाई दे रहे है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

मीन राशि: इन्हें काफी सोच समझ कर फैसला लेने की आवश्यकता है, कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आपको आय के भी कई स्रोत मिलेंगे. पुराना अटका हुआ धन मिल सकता है, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहती हुए दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.