हिसार- भिवानी से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब 28 जनवरी तक चलेगी यह ट्रेन

हिसार | हरियाणा के हिसार सहित भिवानी और रेवाड़ी जिले के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे ने हिसार- वलसाड- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार को हरी झंडी दिखा दी है. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को राहत पहुंचेगी और उन्हें बेहतर सार्वजनिक यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04727/ 28, हिसार- वलसाड- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन हिसार से 7 जनवरी से 28 जनवरी तक तथा वलसाड से 8 जनवरी से 29 जनवरी तक संचालित होगी. इस ट्रेन में 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी, दो सेकंड एसी, 7 थर्ड एसी, 8 द्वितीय श्रेणी शयनयान, 2 जनरल कोच और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 22 रहेगी.

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए कंफर्म टिकट की तलाश में थे. इस विस्तार से न केवल हरियाणा और गुजरात के बीच सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत होगी बल्कि शीतकालीन अवकाश के दौरान घर जाने वाले और पर्यटन के उद्देश्य से निकलने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी.

यह भी पढ़े -  हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं में होगा विस्तार, इन शहरों के लिए उड़ेंगे जहाज

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भिवानी, रेवाड़ी, रींगस, अजमेर, भीलवाड़ा, रतलाम, सूरत, वलसाड सहित पूर्व में जारी सभी स्टेशनों पर यथावत ठहराव करेगी. हिसार, भिवानी और रेवाड़ी से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रेन के विस्तार का फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.