20 जनवरी को लगेगा राष्ट्रीय रोजगार मेला, SSC GD उम्मीदवारों को राहत; रिजल्ट पर होंगी नजरें

नई दिल्ली | भारत में जो भी उम्मीदवार SSC GD 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे उन लाखों उम्मीदवारों के लिए एक अहम और सकारात्मक संकेत देखने को मिल रहा है. भारत सरकार की तरफ से राष्ट्रीय रोजगार मेला (18वां चरण) आयोजित करने को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया जा चुका है. इस मेले का आयोजन 20 जनवरी 2026 को पूरे देश में होगा. गृह मंत्रालय की सीधी भागीदारी की वजह से SSC GD रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है.

Education Fair

SSC जीडी भर्ती प्रक्रिया

यह अपडेट इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि राष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन सामान्य तौर पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण के लिए होता है. इस मेले का समन्वय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की तरफ से किया जाएगा जो SSC GD भर्ती प्रक्रिया का मुख्य मंत्रालय भी है. SSC GD 2025 भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है. नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी शुरू की जा चुकी है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

आएगा रिजल्ट अपडेट

ऐसे में SSC GD रिजल्ट 2025-26 जल्द जारी हो सकता है. हालांकि, स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) की तरफ से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख के बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है. संभावना जताई जा रही है कि 20 जनवरी 2026 से पहले रिजल्ट आ सकता है. इस राष्ट्रीय रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जा सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.