दिल्ली में पूरा करें खुद के घर का सपना, पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर बिक्री के तैयार 741 फ्लैट्स

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खुद के घर का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में दिल्ली डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (DDA) के टावरिंग हाइट्स एट ईस्ट दिल्ली हब हाउसिंग स्कीम- 2026 के लिए हुई नीलामी को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला. इस योजना के तहत हुई नीलामी के पहले चरण में 1026 फ्लैट्स में से मात्र 178 की ही बिक्री हो पाई है, जिसके बाद अब डीडीए ने बचे हुए फ्लैट्स को पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर बेचने का बड़ा फैसला लिया है.

Flats

दिल्ली में होंगे इतने फ्लैट शामिल

इस योजना के दूसरे चरण में 2BHK श्रेणी के कुल 741 शामिल किए है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी और खरीददार DDA के आवास पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है. आवेदन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया फीस ढाई हजार रूपए निर्धारित की गई है. यदि पहले से रजिस्ट्रेशन करा रखा है तो कोई फीस नहीं देनी होगी.

बुकिंग 23 जनवरी से शुरू

प्रत्येक फ्लैट के लिए 4 लाख रुपए जमा राशि के रूप में देने होंगे और यह राशि वापस भी नहीं लौटाई जाएगी. सफल आवंटन की स्थिति में यह राशि कुल फ्लैट की कीमत में जोड़ दी जाएगी. फ्लैट के आवंटन के समय कुल कीमत का 75% भुगतान करना अनिवार्य होगा. शेष 25% राशि फ्लैट पर अधिकार मिलने से पहले देनी होगी. आवेदक 1 से अधिक फ्लैट के लिए भी आवेदन कर सकते है. फ्लैट पर अधिकार जुलाई 2026 तक मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

107 फ्लैट सरकारी संस्थानों के लिए भी आरक्षित किए गए है. इनमें केंद्र सरकार के विभाग, विश्वविद्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्वायत्त संस्थान आवेदन कर सकते है.बता दें कि योजना की शुरुआत 3 जनवरी को होगी और ब्रोशर उपलब्धता DDA पोर्टल पर 8 जनवरी को होगी. फ्लैट की बुकिंग 23 जनवरी से शुरू हो जाएगी और योजना 31 जनवरी को समाप्त कर दी जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.