Vastu Tips: इन दिशाओं में भूल कर भी न लगाए कैलेंडर, जानें क्या कहते हैं वास्तु से जुड़े नियम?

ज्योतिष, Vastu Tips | नए साल की शुरुआत हो चुकी है. नया साल आते ही हर व्यक्ति अपने घर में नया कैलेंडर लगता है. यह करना जरूरी भी होता है, इससे पता चल जाता है कि कौन से महीने में कौन सा व्रत और त्योहार पड़ने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको वास्तु से जुड़े हुए कुछ उपायों के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं. कई बार हम गलत दिशाओं में कैलेंडर लगा देते हैं, जिससे हमें नकारात्मक प्रभावों का भी सामना करना पड़ सकता है.

calendar

इस दिशा में लगाए कैलेंडर

  • नए साल की शुरुआत हो चुकी है. अगर आप भी नए साल का कैलेंडर अपने घर में लगाना चाहते हैं, तो आपको उसे पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. पूर्व दिशा को भगवान सूर्य की दशा माना जाता है, यह दिशा तरक्की और नएपन का भी संकेत देती है. साथ ही ऐसा करने से आपके जीवन में मोटिवेशन बरकरार रहता है.
  • उत्तर दिशा की बात की जाए तो इसे व्यापार और आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा कहा जाता है. अगर आपको व्यापार से संबंधित परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है तो आपको कैलेंडर उत्तर दिशा में लगाना चाहिए. ऐसा करना व्यापार से जुड़ी ऊर्जा बढ़ाने के लिए काफी अहम साबित होता है.
  • उत्तर- पूरब दिशा को आध्यात्मिक, विकास और खुद की जागरूकता बढ़ाने वाली दिशा के लिए जाना जाता है. इस दिशा में अगर हम कैलेंडर लगते हैं तो हम अपने मन की स्थिति को बेहतर कर पाएंगे और अध्यात्म में और भी ज्यादा ध्यान लगा पाएंगे. अगर आप भी अध्यात्म की ओर अपना झुकाव बढ़ाना चाहते हैं तो आप घर में इस दिशा में भी कैलेंडर लगा सकते हैं.
  • दक्षिण- पश्चिम दिशा को घर के रिश्ते मजबूत करने वाली दिशा कहा जाता है, आप इस दिशा में न केवल सदस्यों की फोटो बल्कि कैलेंडर भी लगा सकते हैं. ऐसा करने से आपके घर के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.