यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आधार कार्ड लिंक बिना नहीं होगी टिकट बुकिंग, आज से नए नियम लागू

नई दिल्ली | ट्रेन से सफर करने वाले यात्रीगण के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि आज यानि 5 जनवरी से ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नए नियम लागू हो गए हैं. भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा इन नियमों को 3 चरणों में लागू किया जा रहा है. पहले चरण में 29 दिसंबर से बिना आधार कार्ड लिंक वाले IRCTC यूजर्स के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक टिकट बुकिंग बंद की गई थी.

IRCTC railway

फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

आज यानि 5 जनवरी से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुकिंग पर पाबंदी रहेगी. ये नियम केवल रिजर्व ट्रेन टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा. तीसरे चरण में 12 जनवरी से सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक ऐसे यूजर्स टिकट बुक नहीं कर पाएंगे.

इसका मकसद रिजर्व ट्रेन टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करने का मौका देना हैं. इससे आमजन को कंफर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा. शुरूआती 4 घंटे तक एजेंट्स टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. टिकट दलालों और फर्जी सॉफ्टवेयर पर लगाम कसने के लिए यह कदम उठाया गया है.

आधार नहीं तो टिकट नहीं

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना होगा. बुकिंग के समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने पर ही टिकट कंफर्म होगी. बिना आधार कार्ड लिंक वाले शुरूआती 4 घंटे टिकट बुक नहीं कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

स्टेशन काउंटर पर भी टिकट लेते समय OTP अनिवार्य कर दिया गया है. आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. यदि किसी और के लिए टिकट बुक कर रहे हैं तो उसका आधार कार्ड और ओटीपी भी जरूरी होगा. इस प्रकिया को पूरा करने के लिए आपको IRCTC ऐप्लिकेशन या आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और My Profile सेक्शन में जाकर Aadhar KYC विकल्प चुनकर मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी होगी.

ऐसे करें लिंक

  • आधिकारिक IRCTC वेबसाइट या ऐप्लिकेशन खोले.
  • अपने क्रेडेंशियल्स (आईडी- पासवर्ड) के साथ लॉगिन करें.
  • अपना आधार कार्ड नंबर या VID डालें.
  • हर आधार कार्ड पर आधार नंबर के नीचे एक VID नंबर लिखा होता है.
  • Send OTP पर क्लिक करें.
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.
  • OTP डालकर फाइनल सब्मिट करें.
  • अब स्क्रीन पर आधार लिंक कन्फर्मेशन मिल जाएगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.