रॉयल ग्रीन हरियाणा के इन इलाकों में लॉन्च करेगी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, किफायती घरों का सपना होगा पूरा

सोनीपत | हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र में शामिल शहरों में खुद के घर का सपना देख रहे आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि रियल एस्टेट सेक्टर की एक बड़ी कंपनी रॉयल ग्रीन रियल्टी साल 2026 में करोड़ों रुपए के निवेश के साथ सोनीपत, खरखौदा और रोहतक में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सुरक्षित वातावरण युक्त हाउसिंग सोसायटी का एक बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रही है.

House Ghar Flat

इससे पहले रॉयल ग्रीन रियल्टी नाम की यह कंपनी हरियाणा के ही बहादुरगढ़ और मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सफल प्रोजेक्ट को पूरा कर चुकी हैं. बहादुरगढ़ में प्रोजेक्ट की सफलता पर कंपनी को ‘इंटीग्रेटेड टाउनशिप ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया था. यह कंपनी बेस्ट इमर्जिंग रियल एस्टेट डेवलपर का अवार्ड भी जीत चुकी है.

हरियाणा में किफायती घरों की डिमांड

रॉयल ग्रीन रियल्टी नाम की कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर यशांक वासन ने बताया कि साल 2026 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में किफायती घरों की सबसे ज्यादा डिमांड रहने वाली है. उन्होंने बताया कि कम रेपो रेट से खरीदारों को फायदा पहुंचेगा. हमारी कंपनी मध्यम वर्ग के खुद के घर का सपना पूरा करने के उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध है और हमने कई शहरों में ऐसा किया भी है. लोगों को किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी निरंतर काम कर रही है.

तेज गति से चल रहा काम

उन्होंने बताया कि दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने वाले इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर तेज गति से काम चल रहा है. रैपिड और ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के साथ- साथ मेट्रो कनेक्टिविटी में भी काफी प्रगति हो रही है. ऐसे में लोग दिल्ली- गुरुग्राम की भीड़- भाड़ से दूर एनसीआर क्षेत्र में शामिल बहादुरगढ़, सोनीपत, रोहतक जैसे शहरों में किफायती घरों की ओर रूख कर रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.