हरियाणा में कड़ाके की ठंड से घरों में दुबके लोग, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी; जानें मौसम की स्थिति

चंडीगढ़ | पूरे हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. ठंडी हवाओं से पूरे राज्य में कोल्ड- डे की स्थिति बनी हुई है. सूर्य देवता ने दो दिन के बाद दर्शन दिए हैं. तेज गति से चल रही उत्तरी बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है. मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरे का असर दिखाई दे रहा है. ऐसे ठंडे मौसम में आमजन के साथ-साथ पशुओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं, फसलों को ठंड से बचाव हेतु कृषि विभाग द्वारा समय- समय पर नए निर्देश जारी किए जा रहे हैं.

Cold Sardi Thand Mausam

प्रदेश में बुधवार को हिसार शहर का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा है.

हरियाणा में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में ठंड ज्यादा देखने को मिलेगी. कई जगहों पर सुबह के समय धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा कई जगहों पर पाला जमने की स्थिति बन सकती है. 9 जनवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बादल छाएं रहेंगे. कहीं- कहीं बूंदाबादी की संभावना भी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

पाला जमने की आशंका

पिछली पश्चिमी विक्षोभ प्रणाली का असर अभी भी बाकी है जिसके कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे अधिकतर इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. रात का तापमान भी सिंगल डिजिट में ही बना हुआ है. कुल मिलाकर हरियाणा के कई स्थानों पर पाला जमने की आशंका बढ़ गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.