अब FasTag न होने या खराब होने पर नहीं देना होगा दोगुना टोल टैक्स, नई व्यवस्था से मिलेगी राहत

पानीपत | वाहन चालकों के लिए FasTag से जुड़ी एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) पर वाहन चालकों को सफर के दौरान टोल पार करने में अभी तक बिना FasTag या FasTag में तकनीकी खराबी, FasTag रिचार्ज न होने के कारण उनको दोगुना टोल टैक्स का भुगतान करके आगे निकलना होता था, लेकिन अब डिजिटल भुगतान करने पर वाहन चालकों को डबल पैसा नहीं देना होगा. उनको टोल के काउंटर पर UPI से भुगतान करने पर 1.25% ही भुगतान करना होगा.

FasTag

FasTag में डिजिटल भुगतान से राहत 

अब तक की व्यवस्था में यदि किसी वाहन का Fastag काम नहीं करता था या खाते में पर्याप्त राशि नहीं होती थी तो टोल पार करने के लिए नकद भुगतान करने पर दोगुना शुल्क वसूला जाता था. इस नियम से खासतौर पर निजी वाहन चालकों और रोजाना हाइवे से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. पानीपत टोल प्लाजा मैनेजर मनोज ने बताया कि दोगुना टोल टैक्स को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी और लंबी कतारें लगने से ट्रैफिक जाम लग जाता था, लेकिन अब डिजिटल भुगतान से दोगुना टोल टैक्स से बचा जा सकता है.

वाहन चालकों को बड़ी राहत

NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. साथ ही, वाहन चालकों से कहा गया है कि वह अपने FasTag को समय पर रिचार्ज रखें और उसे सही स्थिति में लगवाएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन चालक अब बिना FasTag के भी डिजिटल भुगतान करके दोगुना टोल टैक्स के चार्ज से बच सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.