राजस्थान के बदबूदार पानी से हरियाणा को मिलेगा छुटकारा, इस हाइवे के साथ बनेगा नया नाला

रेवाड़ी | राजस्थान के भिवाड़ी से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा आने वाले दूषित पानी के स्थाई समाधान को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें फैसला लिया गया है कि धारूहेड़ा- भिवाड़ी सीमा पर 6 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण किया जाएगा.

Nali Drain

इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे. इस मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि मॉनसून सीजन के दौरान भिवाड़ी की ओर से आने वाले बरसाती पानी को निकालने के लिए दिल्ली- जयपुर हाइवे के साथ- साथ करीब 6 किलोमीटर लंबा नाला तैयार किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर होने वाले खर्च को हरियाणा और राजस्थान सरकार 50:50 के अनुपात में वहन करेगी. वहीं, शेष राशि सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा वहन की जाएगी.

हरियाणा को मिलेगा छूटकारा

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भिवाड़ी की ओर से आ रहे दूषित पानी का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो भविष्य में हालात और ज्यादा खराब होंगे. उन्होंने सुझाव दिया कि भिवानी के प्रदुषित पानी को उसी क्षेत्र में ही शुद्ध कर औद्योगिक क्षेत्र व सिंचाई के लिए इस्तेमाल किए जाने की योजना पर काम होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बरसाती पानी का हल केंद्रीय सड़क मंत्रालय कर सकता है लेकिन प्रदुषित पानी की समस्या का समाधान हरियाणा और राजस्थान दोनों सरकारों को मिलकर करना होगा.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

इसपर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भुपेंद्र यादव ने बताया कि मार्च में भिवाड़ी में 40 MLD का एसटीपी शुरू कर दिया जाएगा, जिससे काफी हद तक प्रदुषित पानी को काबू करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से भी सहयोग की आवश्यकता है कि वह अपने शहरों के दूषित पानी को मसानी बैराज में जाने से नियंत्रित करें.

बीमारियां फैलने का बना खतरा

इस बैठक में नाराजगी जताते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भिवाड़ी का केमिकल युक्त पानी किसी भी सूरत में धारूहेड़ा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस पानी को रोकने के लिए हमने ब्रेकर बनाया था जिसे रातोंरात तोड़ दिया गया. इस दूषित पानी से यहां गंभीर स्थिति पैदा हो गई है और लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ चुका है. लोगों का खुली हवा में सांस लेना दूभर हो चुका है इसलिए इसके स्थाई समाधान के प्रयास किए जाने चाहिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.