दिल्ली में 31 जनवरी तक बंद रहेगी न्यू रोहतक रोड, ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर बताया है कि मेंटेनेंस कार्य के चलते न्यू रोहतक रोड 31 जनवरी तक बंद रहेगा. यहां टी- प्वाइंट से लिबर्टी सिनेमा के बीच मरम्मत कार्य की वजह से 2 लेन बंद रहेगी. इससे इस सड़क मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहेगी. ऐसे में वाहन चालकों को आनंद पर्वत और न्यू रोहतक रोड की बजाय वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह दी गई है.

Vahan Gadi Car

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि न्यू रोहतक रोड पर अंडरग्राउंड केबल मेंटनेंस और अपग्रेडेशन कार्य शुरू हो चुका है. यह काम टी-  प्वाइंट से लिबर्टी सिनेमा की ओर पहाड़गंज तक के रास्ते पर किया जा रहा है. इससे इलाके में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है.

दिल्ली पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

ट्रैफिक पुलिस द्वारा वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह दी गई है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि पहाड़गंज और नई दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कमल टी- प्वाइंट पर बाई ओर सराय रोहिल्ला की ओर टर्न ले सकते हैं. इसके बाद, झांसी रोड से आगे बढ़ने के लिए वीर बंदा बैरागी मार्ग पर दाई ओर टर्न लेकर अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

ट्रैफिक निर्देशों का करें पालन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि शास्त्री नगर चौक से आने वाले और लिबर्टी सिनेमा की ओर जाने वाले वाहन चालक स्वामी नारायणा मार्ग पर चलने से परहेज़ करें. इसकी बजाय उन्हें रानी झांसी रोड का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि बिना ट्रैफिक जाम में फंसे अपने गंतव्य स्थान की ओर आसानी से बढ़ सकें. ट्रैफिक पुलिस ने सभी लोगों से ट्रैफिक निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.