नई दिल्ली | आज के मौजूदा समय में आधार कार्ड हमारी एक जरूरी आइडेंटिटी बन गया है. चाहे हमें कॉलेज में एडमिशन लेना हो या फिर बैंक में अकाउंट ओपन करवाना हो, हर किसी काम के लिए हमें आधार कार्ड की आवश्यकता होती है. कई बार आधार कार्ड में दिक्कत तब आ जाती है जब आधार कार्ड जल्दी फट जाता है, भीग जाता है या खराब हो जाता है. आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं. हम आपको आधार पीवीसी कार्ड जिसे UIDAI की तरफ से उपलब्ध करवाया जाता है. उसके बारे में जानकारी देने वाले हैं.
आधार पीवीसी कार्ड
यह बिल्कुल आपके ATM या पैन कार्ड की तरह होता है. यह हल्का, मजबूत- वाटरप्रूफ और लंबे समय तक चलने वाला कार्ड है. आपने अपने आसपास कई लोगों के पास ऐसा कार्ड देख भी होगा. सबसे खास बात है कि इसे बनवाने के लिए आपको किसी एजेंट या साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे भी इसके लिए काफी आसानी से आवेदन कर सकते हैं. बस आपको इसके लिए 75 रुपए ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा.
आज हम आपको इसकी प्रक्रिया के बारे में भी डिटेल से जानकारी उपलब्ध करवाएंगे. UIDAI की तरफ से आधार पीवीसी कार्ड में क्यूआर कोड के साथ- साथ सिक्योरिटी फीचर और डिजिटल वेरिफिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है. यह पूरी तरह से वैलिड और सुरक्षित रहता है.
इस प्रक्रिया को करें फॉलो
- इसके लिए सबसे पहले आपको यूआइडीएआइ की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां पर आपको ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है.
- अब नेक्स्ट स्टेप में आपको 12 अंकों का आधार नंबर या फिर वर्चुअल आईडी इंटर करनी है. स्क्रीन पर आपको कैप्चा कोड दिख जाएगा, उसे डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें.
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा. आप इस प्रक्रिया को पूरा करके 75 रुपए फीस का भुगतान करें. पेमेंट के बाद आपका ऑर्डर कंफर्म हो जाएगा और आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर मिल जाएगा.
- इस प्रकार आप काफी आसानी से आधार पीवीसी कार्ड के लिए आवेदन कर पाएंगे. अब कुछ दिनों के अंदर ही आपके एड्रेस पर यह कार्ड पहुंच जाएगा.
