हरियाणा में मकर संक्रांति तक जारी रहेगा ठंड का सितम, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट

चंडीगढ़ | पूरे हरियाणा में ठंड का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का सीधा असर पूरे मैदानी इलाके में देखने को मिल रहा है. दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं के आगे धूप का असर कम रहा. रात के समय ज्यादा धुंध के कारण जनजीवन को परेशानी का सामना करना पड़ा.

Sardi Cold Weather 3

हरियाणा वेदर रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के हिसार जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा. न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. इस प्रकार तापमान में आई इस गिरावट के चलते कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है.

बर्फीली हवाओं का असर

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में हरियाणा में ठंड के तीखे तेवर देखने को मिल सकते है. दिन और रात के तापमान में ओर गिरावट आने और ठंडी शीत लहर चलने की संभावना है. इसके अलावा, कुछ इलाकों में पाला जमने की संभावना बनी हुई है. यदि हवा की लहर कम हुई तो सुबह के समय धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना बढ़ सकती है.

यह भी पढ़े -  CM सैनी से मिले पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, टोहाना के विकास पर हुई चर्चा

घनी धुंध और कोहरे ने जनजीवन के साथ- साथ यातायात को भी प्रभावित किया. धुंध के कारण दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों की गति थम गई है. उत्तरी बर्फीली हवाओं ने ठंड को ओर तीखा बना दिया है. बढ़ते धुंध और कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने सावधानी से ड्राइव करने की सलाह दी है ताकि दुर्घटना बचाव हो सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.