घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ बेहद आसान, यहां देखें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली | केंद्र सरकार जनता के हित के लिए निरंतर योजनाएं लेकर आ रही है. इसी में सरकार द्वारा एक योजना चालू की हुई है. यह योजना आयुष्मान भारत योजना है. इस योजना के अनुसार, लाभार्थी को हर साल 5 लाख तक का मुक्त इलाज मिलता है. पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए CSC केंद्र पर जाना पड़ता था, लेकिन वर्तमान में इसे घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते है.

Aayushmaan Bharat Yojana

ये दस्तावेज जरूरी

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड या राशन कार्ड होना चाहिए.
  • आपके पास आय प्रमाण पत्र या श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • इसके अतिरिक्त, आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आयुष्मान भारत लाभार्थी पोर्टल पर जाएं.
  • फिर अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • फिर OTP पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें.
  • फिर अगले पेज पर अपना राज्य और जिला चुने.
  • अब आधार कार्ड नंबर से अपनी योग्यता जांच करें. यहां आपको परिवार और आधार कार्ड का स्टेट्स दिखाई देगा.
  • यदि कार्ड का स्टेटस Not Generated दिखाता है तो तुरंत अप्लाई करें.
  • इसके बाद नाम, जन्म तारीख और परिवार से जुड़ी जानकारी साझा करें.
  • इसके साथ ही, आधार कार्ड, राशन कार्ड व अन्य दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करें.
  • अंत में मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरे तथा अपनी पहचान सत्यापित करे और सब्मिट करें.
यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.