हरियाणा बोर्ड परीक्षा में उत्तर- पुस्तिकाओं पर दिखेंगे नए फीचर्स, नकल रोकने में मिलेगी मदद

भिवानी | हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न पत्रों के अलावा उत्तर पुस्तिकाओं पर भी QR कोड और हिडन फीचर्स लगाने का फैसला कर लिया है. मतलब अब प्रश्न पत्र की तरह उत्तर पुस्तिका पर भी QR कोड नजर आएंगे. यह फैसला बोर्ड द्वारा परीक्षा के दौरान हो रही गड़बड़ी को रोकने के लिए किया है. इस फैसले से बोर्ड पर 3 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है.

School Student

हरियाणा में नकल पर लगेगी रोक

HBSE ने साल 2023- 24 के दौरान पहली बार नकलों पर रोक लगाने के लिए प्रश्न पत्रों पर QR कोड और हिडन फीचर्स लगाए थे और इसके पॉजिटिव परिणाम भी मिले. परिक्षार्थी या ड्यूटी स्टाफ कोई भी यदि प्रश्नपत्र की फोटो खिचता तो QR कोड से तुरंत पता लग जाता कि वहां से पेपर आउट हुआ है. इस तरह उन्हें तुरंत पकड़ लिया जाता है और विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाती है.

कर्मचारी संगठन ने किया विरोध

बोर्ड में सामान्यतः 10वीं व 12वीं में लगभग 5 लाख परीक्षार्थी होते है जिनकी लगभग 30 लाख उत्तर पुस्तिका होती है. वैसे तो उत्तर पुस्तिका पर डेढ़ करोड़ का खर्च आता है, लेकिन अब QR कोड और हिडन फीचर्स लगाने से खर्च साढे चार करोड़ तक पहुंचने की संभावना है इसीलिए कर्मचारी संगठन इसका विरोध कर रहे है. उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से उत्तर पुस्तिका की लीकेज को लेकर कोई समस्या नहीं आई है.

बोर्ड प्रशासन ने उत्तरपुस्तिका छापने का कार्य पूरी तरह से प्रकाशन शाखा को सौंपने का वादा किया था, लेकिन ऐसा ना करके प्रकाशन शाखा को टेंडर प्रक्रिया में उलझाया गया. यहां तक कि उत्तर पुस्तिका के प्रमाण भी पढ़वा लिए गए है. यह पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि ऐसे उत्तर पुस्तिका पर QR कोड लगाना सही नहीं है, इससे सीक्रेसी लीक होने की संभावना रहेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.