रेवाड़ी | हरियाणा से दिल्ली में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि सुरतपुरा- सादुलपुर रेलखंड के चुरू- आसलू- दुधवाखारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. उन्होंने बताया कि इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेगी जबकि कुछ ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा.
दिल्ली के लिए रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 54703, भटिंडा- जयपुर वाया लोहारू ट्रेन 21 जनवरी को भटिंडा के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी और भटिंडा- सादुलपुर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54703, जयपुर- भटिंडा वाया लोहारू ट्रेन 20 जनवरी को जयपुर से प्रस्थान करेगी और यह सादुलपुर तक ही संचालित होगी. अर्थात यह ट्रेन सादुलपुर- भटिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54309, दिल्ली- हिसार ट्रेन 21 जनवरी को दिल्ली से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी- भिवानी- हिसार होकर संचालित होगी. इस रूट पर यह ट्रेन झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 54310, हिसार- दिल्ली ट्रेन 21 जनवरी को हिसार से प्रस्थान करेगी और वाया हिसार- भिवानी- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. इस रूट पर यह ट्रेन हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और झाड़ली स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 19807, कोटा- सिरसा ट्रेन 20 जनवरी को कोटा से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया लोहारू- रेवाड़ी- भिवानी- हिसार होकर संचालित होगी. इस रूट पर यह ट्रेन रेवाड़ी और भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
यात्रियों के लिए सलाह
कैप्टन शशि किरण ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सफर पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी हासिल कर ले ताकि बेवजह की परेशानी से बचा जा सके. उन्होंने बताया कि जैसे ही उपरोक्त कार्य को पूरा कर लिया जाएगा, इन ट्रेनों को पहले की तरह सुचारू रूप से संचालित कर दिया जाएगा.
