झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले से एक गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि झज्जर जिले के रहने वाले रक्षित जांगडा ने अपने पहले प्रयास में नेशनल डिफेंस ऐकेडमी (NDA) की परीक्षा पास की है. रक्षित जांगडा के साथ स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने NDA की परीक्षा पास की थी, लेकिन SSB इंटरव्यू के बाद अकेले रक्षित को चुना गया.
झज्जर का रक्षित
रक्षित का जन्म 8 सितंबर 2005 में हुआ था. उसके पिता विकास गुरुग्राम की मल्टी नेशनल कंपनी के काम करने के साथ- साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में फ्रीलांसर के तौर पर भी काम करने है. उसकी माता आशा प्राइवेट कॉलेज में क्लर्क है. रक्षित ने 10वीं कक्षा में 96% अंक प्राप्त किए थे. रक्षित स्कूल के अलावा घर पर भी 8 घंटे पढ़ता था. रक्षित का मार्गदर्शन उसके पिता और फूफा ने किया. दादी और मां का प्यार और प्रेरणा उसके साथ रही.
रक्षित के पिता ने बताया कि रात को जब रक्षित पढ़ाई करता था तो दादी उसका विशेष ध्यान रखती थी. इसके साथ ही, पिता ने बताया कि रक्षित सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर रहता था. उसकी खेलों में हमेशा से रूचि रही है. उसका पसंदीदा खेल शतरंज है. इसके अलावा, उसे गिटार बजाना भी पसंद है. ये सभी गतिविधि उसके मानसिक विकास में सहायक रही है.
दादा का सपना किया पूरा
रक्षित के दादा बलवान सिंह भारतीय सेना से रिटायर थे. उनका सपना बेटे को सेना में अधिकारी बनाने का था. अब यह सपना पोते ने पूरा कर दिखाया. पिछले 3 सालों से रक्षित अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रहे थे. वह हर रोज कम से कम 1 घंटा वर्क आउट करते थे. रक्षित ने एयरफोर्स मैराथन में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह से SSB से संबंधित चर्चा की. चीफ ने रक्षित को ओर प्रेरित किया.
