हरियाणा में नकल रहित बोर्ड परीक्षाओं के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू, शिक्षा विभाग ने उठाया बड़ा कदम

भिवानी | हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से आयोजित की जा रही है. इसके लिए परीक्षा केंद्र और उत्तर पुस्तिका के प्रकाशन की तैयारियां जारी है. परीक्षा से संबंधित डेटशीट जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू

बोर्ड की परीक्षाएं हर साल आमतौर पर फरवरी महीने के अंत में ही शुरू होती है और मार्च के अंत तक चलती है. इस साल 25 फरवरी से शुरू होने जा रही है. इस साल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की परीक्षाओं के लिए 10वीं के लगभग 3 लाख और 12वीं के लगभग 2 लाख विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. बता दें कि पिछले साल की तुलना में लगभग 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है.

नकल पर लगेगी रोक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा में नकल को रोकने और विद्यार्थियों को सुगमता प्रदान करने के लिए कुछ परिवर्तन किए गए है. पहले बोर्ड द्वारा सिर्फ प्रश्न पत्रों पर QR कोड लगाए जाते थे, लेकिन इस साल प्रश्न पत्रों के साथ- साथ उत्तर पुस्तिका पर भी QR कोड लगाए जाएंगे. इससे नकल करवाने वालों की पहचान हो सकेंगी और उन पर उचित कार्रवाई की जा सकेगी ताकि नकल पर अंकुश लगाया जा सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.