हरियाणा में वार्षिक और पूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, SCERT तय करेगा प्रश्न पत्र

भिवानी | हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय (HBSE) ने कक्षा पहली से 8वीं तक की वार्षिक और पूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है जिसके अनुसार वार्षिक परीक्षाएं मार्च में कराई जाएंगी. पूरक परीक्षाएं अप्रैल और मई में आयोजित की जाएगी. शिक्षा निदेशालय ने इससे संबंधित सभी तैयारियों के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दे दिए है.

School Student

हरियाणा में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

वार्षिक परीक्षाओं में पहली से लेकर 5वीं कक्षा तक की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी. छठी से लेकर 8वीं कक्षा तक की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होगी और 18 मार्च तक चलेगी. इसके अलावा, परीक्षाओं का समय सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर 11 बजे तक का रहेगा और भाषा एवं अन्य विषयों का समय दो घंटे रहेगा. शिक्षा निदेशालय ने डेटशीट जारी करने के साथ- साथ बच्चों को उनका सिलेबस रिवाइन कराने के निर्देश दिए है.

SCERT तय करेगा प्रश्न पत्र

पूरक परीक्षाओं का प्रावधान नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत किया गया है. यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए होगी जो या तो वार्षिक परीक्षा में फेल हुए है या अपने प्राप्त अंकों से खुश नहीं है. यह परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होगी और मई के पहले सप्ताह तक चलेगी. कक्षा पहली से पांचवी तक की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होगी और 25 अप्रैल तक चलेगी. कक्षा छठी से 8वीं तक की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक चलेगी.

शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्रों का पाठ्यक्रम SCERT द्वारा निर्धारित किया जाएगा. कक्षा पहली से 5वीं तक का मूल्यांकन मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) द्वारा किया जाएगा. परीक्षा को संचालित करने एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था विद्यालय स्तर पर CCWF फंड, परीक्षा फंड या अन्य मदों से की जाएगी. नई शिक्षा नीति की इस व्यवस्था से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें सीखने के अवसर मिलेंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.