हरियाणा में एक के बाद एक सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में ठंड के तीखे तेवर ढीले होते नजर आ रहे है. पश्चिमी मौसम प्रणाली की वजह से धीरे- धीरे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अच्छी- खासी धूप निकलने से आमजन को ठंड से राहत मिली है और लोग धूप का खूब मजा लेते नजर आए. साथ ही, धुंध और कोहरा खत्म होने से सड़कों पर वाहनों की गति पहले से ज्यादा देखी गई.

Sardi Ka Mausam Weather

तापमान की बात करे तो प्रदेश में हिसार का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तापमान में बढ़ोतरी से ठंड का असर कम हुआ है. ठंड कम होने से बच्चों के स्कूल भी खुल चुके है. अभी पूरी तरह से ठंड नहीं गई है.

हरियाणा में मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार फिलहाल आसमान में बादलवाई देखने को मिल रही है, ये कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है. इसके अलावा लगातार 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव बना रहने के अनुमान है. 22 जनवरी के बाद हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर में मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

इसी बीच आसमान मे बादलवाई और तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है. उसके बाद, 25 जनवरी से राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश आने की संभावना है.

तापमान में गिरावट आने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और ओले पड़ने की संभावना है. इसके साथ ही, तेज शीतल हवाएं भी चलेगी जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है. कुल मिलाकर आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.