कोयला करेगा शनि के दुष्प्रभाव को कम, अवश्य करें यह 3 उपाय

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. शनि की साढ़ेसाती व ढैया का प्रभाव भी सभी राशि के जातको पर दिखाई देता है, इस वजह से व्यक्ति को अपने जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. शनि की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए आज हम आपको कोयले से जुड़े हुए कुछ खास उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इन्हें करने से आपकी राशि में शनि शुभ प्रभाव देने लगेंगे अर्थात आपको शनि के कष्टो से आपको छुटकारा मिल जाएगा.

Shaniwar Ke Upay

अवश्य करें कोयले से जुड़े यह 3 उपाय

कोयला शनि का प्रतीक है और इसमें शनि की भारी ऊर्जा को सोखने की क्षमता होती है. शास्त्रों में दी गई जानकारी के अनुसार,= कोयले के अगर हम उपाय करते हैं, तो हम शनि के दुष्ट प्रभावों को काफी हद तक कम कर सकते हैं. इसके लिए आपको शनिवार के दिन कोयले का एक छोटा टुकड़ा लेना है और इसे अपने सर के ऊपर से सात बार या 11 बार फेर लेना है फिर किसी बहती नदी तालाब या साफ पानी में से प्रवाहित कर देना है. साथ ही आपको ओम शं शनेश्वराय का जाप भी करना है. ऐसा करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.

अगर आप चाहते हैं कि आपके करियर में किसी प्रकार की बाधा ना आए, शत्रु आपसे भयभीत हो तो आपको शनिवार की शाम में काले कपड़े में कुछ टुकड़े, थोडे काले तिल और एक लोहे की छोटी कील बांधकर पोटली बनानी है. उसके बाद चुपचाप इस पोटली को शनि मंदिर में रख आए. ऐसा करने से भी आपको विशेष लाभ मिलने वाला है.

अगर आपके घर पर किसी की बूरी नजर लग गई है या फिर आपके घर में क्लेश बना रहता है, तो आपको यह तीसरा उपाय अवश्य ही करना चाहिए. आपको कोयले को जलाना है उस पर लोभान गूगल डालना है. इस धुएँ को पूरे घर में दिखाएं. खासकर घर के कौने और दरवाजों पर इसके बाद आपको शनि चालीसा का पाठ करना है. एक छोटे से उपाय से आपके घर के सारे क्लेश समाप्त हो जाएंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.