पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले से एक खबर सामने आई है, जिसमें मालिक ने कुत्ते की मौत पर शौक सभा रखी. दरअसल हम बात कर रहे है पानीपत के एडवोकेट बलबीर पंवार की, जिसने अपने डॉगी की मृत्यु के बाद 13वीं पर लोगों के लिए भोजन का भी आयोजन किया. ऐसा करना मालिक का कुत्ते के प्रति प्यार और समर्पण की भावना को दिखाता है.
सदस्यों की आंखों में आंसू
बता दें कि बलबीर पंवार ने 13 साल से डॉगी पाल रखा था और वे उसे घर का सदस्य ही मानते थे. उनके कुत्ते का किडनी खराब होने से निधन हो गया. इस पर एडवोकेट ने निजी सदस्य की तरह उसकी अस्थियां विसर्जित और 13वीं रस्म करवाई. उन्होंने 13वीं की रस्म पर विशाल भंडारे का आयोजन किया. इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों की आंखों में आंसू आ गए.
घर लाए तब 7 दिन का था: बलबीर
एडवोकेट बलबीर पवार ने बताया कि उनके कुत्ते का नाम रॉकी था. जब वह उसे घर लाए तो वह केवल 7 दिन का था. अपने डॉगी को वह घर का सदस्य मानते थे और अपने बेटे की तरह पाला पोसा और प्यार किया. उसने बताया कि उन्होंने अपने डॉगी को काफी डॉक्टर को दिखाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. ऐसे में डॉगी की मौत के बाद घर के सदस्य शौक में डूबे है.
