महेंद्रगढ़ | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी सादुलपुर-चूरू रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत चूरू से दुधवा खारा स्टेशनों के बीच नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है. इसके चलते महेंद्रगढ़ और लोहारू स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि कुछ ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 24 जनवरी तक रद्द रहेंगी.
- ट्रेन नंबर 14824, रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 25 जनवरी तक और ट्रेन नंबर 54804, रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर ट्रेन 24 जनवरी तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54803, सीकर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन 25 जनवरी तक रद्द रहेगी.
रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें
- रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर ट्रेन (अप-डाउन) 24 जनवरी तक केवल रेवाड़ी से सादुलपुर के बीच चलेगी और सादुलपुर से बीकानेर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन (अप-डाउन) 24 जनवरी तक लोहारू, सादुलपुर और रतनगढ़ नहीं आएगी. यह ट्रेन वाया रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी.
- बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट (12372) 22 जनवरी तक लोहारू नहीं आएगी. यह ट्रेन वाया डेगाना-फुलेरा-जयपुर- रेवाड़ी होकर संचालित होगी.
- वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26471) बीकानेर-दिल्ली कैंट 23 जनवरी तक अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी.
