चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम करवटें ले रहा है. सुबह की शुरुआत धुंध से हो रही है और धूप निकलते ही सब बदल जाता है. रातें ठंड भरी होती है. आज हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने वाली है, इसीलिए कही धूप तो कही तेज ठंडी हवाएं चलेगी. इस दौरान ठंड का ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

तापमान की बात करें तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राज्य के हिसार जिले में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि सामान्य से ज्यादा रहा है. वही न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 2.4 डिग्री कर रहा है.
हरियाणा मौसम अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इसका सीधा असर हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर पर पड़ेगा जिसके चलते जनवरी के अंत से लेकर फरवरी की शुरूआत तक इसका असर देखने को मिलेगा. इस दौरान बादलवाई के साथ कहीं- कही बारिश और ओले पड़ने की संभावना बनी हुई है. आज से हरियाणा के कई जिलों में बारिश होगी और तेज ठंडी हवाओं का आवगमन होगा.
ठंड का दूसरा चरण
24 जनवरी के बाद ठंड का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसके चलते मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 24 जनवरी के बाद जब यह मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी, तो उत्तरी ठंडी हवाएं चलेगी, जिसके बाद हरियाणा फिर से शीतलहर और पाले की चपेट में आ सकता है.