ज्योतिष | हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ही बसंत पंचमी के नाम से जाना जाता है. अबकी बार बसंत पंचमी का पावन पर्व 23 जनवरी 2026 शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन का महत्व इसलिए भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है कि पंचमी तिथि पर 4 ग्रह सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र एक राशि मकर में विराजमान रहेंगे.
23 जनवरी को मनाई जाएगी बसंत पंचमी
इसे ज्योतिष की दृष्टि से एक दुर्लभ संयोग माना जाता है. वैसे तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देता है, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले है.
चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य
मेष राशि: बसंत पंचमी का योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, जल्द ही आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा. आपको अब आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है. करियर में भी आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन मौके मिलेंगे.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का संयोग काफी अच्छा रहेगा, अब आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. जल्द ही रुका हुआ पैसा मिल सकता है, करियर में भी स्टेबिलिटी आएगी, व्यापार से जुड़े जातको विशेष लाभ मिल सकता है. जल्द ही आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का दिन काफी खास रहेगा, जल्द ही आप किसी नई योजना पर कार्य कर सकते हैं. नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, बातचीत और नेटवर्किंग में आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों का समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. लीडरशिप से जुड़े कामों में आपको सफलता मिलेगी. सरकारी काम या प्रमोशन में भी आपके काम आगे बढ़ सकते हैं. कुल मिलाकर आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहता हुआ दिखाई दे रहा है.
मकर राशि: इसी राशि में चार ग्रहों की युति होने जा रही है जिसका इन्हे विशेष लाभ भी मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन या करियर में कोई बड़ी अचीवमेंट आ सकती है. सभी आपके काम की तारीफ करने वाले हैं, लंबे समय से जो मेहनत कर रहे थे अब आपको उसका फल मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
