हरियाणा में 140 करोड़ से फोरलेन बनेगी यह सड़क, पंजाब की आवाजाही हो जाएगी आसान

कैथल | हरियाणा के कैथल जिले से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां चीका- पटियाला स्टेट हाइवे के निर्माण को लेकर फिर से उम्मीदें जग उठी है. बता दें कि कैथल शहर के परशुराम चौक से लेकर चीका होते हुए टटियाना बॉर्डर तक इस सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा.

Four Lane Highway

हरियाणा में बनेगी फोरलेन

लोक निर्माण विभाग (PWD) इस सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए करीब 140 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया है, जिसे मंजूरी के लिए विभाग के मुख्यालय भेजा गया है. यह सड़क कैथल से पंजाब जाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है. PWD के एक अधिकारी ने बताया कि एस्टीमेट को मंजूरी मिलते ही सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा.

लाखों की आबादी को मिलेगा फायदा

कैथल- पटियाला स्टेट हाइवे हरियाणा को पंजाब से जोड़ने वाला प्रमुख सड़क मार्ग हैं. यह कैथल जिले के करीब 100 गांवों को पंजाब से जोड़ने का काम करता है, जो कैथल से चीका होकर पंजाब के पटियाला में एंट्री करता है. ऐसे में इस सड़क मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है.

वर्तमान में यह सड़क बिल्कुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है और यहां गढ्ढे ही गढ्ढे नजर आ रहे हैं जिसके चलते लोगों को सफर में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन अब इसके फोरलेन बनने से लोगों का सफर सुरक्षित व आरामदायक बनेगा.

जल्द शुरू होगा काम

PWD एक्सईएन वरूण कंसल ने बताया कि इस सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 140 करोड़ रुपए का एस्टीमेट बनाकर विभाग के मुख्यालय भेजा गया है. वहां से मंजूरी मिलते ही धरातल पर निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखा दी जाएगी ताकि लोगों को जल्द से जल्द फोरलेन सड़क मार्ग की सुविधा का लाभ मिल सके और उनका सफर आरामदायक हो सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.