गैजेट डेस्क, Airtel New Plan | अगर आप भी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एयरटेल की तरफ से पेश किए गए एक नए प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. वैसे तो कंपनी के पास अपने पोर्टफोलियो में कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है, आप उनके बारे में एयरटेल के ऐप से जानकारी भी हासिल कर सकते हैं
Airtel ने लॉन्च किया धांसू प्लान
आज हम आपको एयरटेल के एक सस्ते प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसमें आपको दो महीने से ज्यादा दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलने वाला है. हम एयरटेल के 489 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बातचीत कर रहे है. यह प्लान पूरे 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है यानी कि एक बार अगर आप रिचार्ज करवा लेते हैं तो कई दिनों तक आपको रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है.
शानदार रिचार्ज प्लान
इस रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ- साथ रोमिंग का भी बेनिफिट मिलने वाला है. साथ ही, एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को कुल 6 जीबी डाटा का लाभ भी मिलने वाला है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए नहीं है जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता होती है. अगर आप भी कॉलिंग के लिए किसी बेहतरीन रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे थे तो एयरटेल का यह नया रिचार्ज प्लान आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा. मात्र 489 रुपए में आपको दो महीना से ज्यादा की वैलिडिटी आसानी से मिल जाएगी.
