IGNOU छात्रों के लिए जरूरी खबर, री-रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन एक्सटेंड

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से जनवरी 2026 सेशन के लिए री- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है. अब विद्यार्थी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए 31 जनवरी 2026 तक री- रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. री- रजिस्ट्रेशन उन छात्रों के लिए आवश्यक है जिन्होंने पहले से इग्नू के किसी कोर्स में दाखिला ले लिया हैं और अगले सेमेस्टर या साल में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं.

IGONU

IGNOU छात्रों के लिए जरूरी खबर

यदि आप री-रजिस्ट्रेशन नहीं करते है तो एडमिशन आगे नहीं बढ़ेगा. री- रजिस्ट्रेशन के वक्त स्टूडेंट्स को अपनी जानकारी अपडेट करनी होती है. इसके अतिरिक्त, अगले सेमेस्टर के सब्जेक्ट भी सेलेक्ट करने होते है और निर्धारित फीस भी डिपाजिट करनी होगी. ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए री -रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

करें आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट

यदि आप भी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आप इसकी वेबसाइट और क्षेत्रीय कार्यालयों पर विजिट कर कोर्सेज, एडमिशन और प्रवेश के लिए जरूरी योग्यताओं और अर्हताओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं. सभी स्टूडेंट्स आवेदन से पहले सभी नियम-कायदों की जानकारी हासिल कर लें. ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ignou.ac.in पर विजिट कर सकते है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.