हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, आंधी- तूफान और ओलावृष्टि की आंशका

चंडीगढ़ | हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है. IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित 13 राज्यों में बारिश और आंधी, तूफान का अनुमान जताया गया है. उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ 30 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

barish 2

हरियाणा सहित इन राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना

कश्मीरी घाटी के पास भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट की सभी 56 उड़ाने और जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिया गया. आने वाले दो दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज- चमक का अनुमान लगाया हैं. यूपी और दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि की आंशका बनी हुई है.

दिल्ली के सफदरगंज में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादलों की घरघराहट सुनाई देगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

11 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

कश्मीरी घाटी पर हुई बर्फबारी के चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है. श्रीनगर में रनवे पर जमा बर्फ से विमान सेवाओं में समस्या आ रही है. काजीगुंड और बनिहाल के बीच बर्फ जमा होने से NH- 44 बंद कर दिया गया है. ट्रेनें बर्फ हटाकर चालू कर दी गई है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा गांदरबल और कुपवाड़ा साहित 11 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.