हरियाणा बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के मानदेय में होगी बढ़ोतरी, पढ़े HBSE की तैयारी

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली है. इन परीक्षाओं में जो प्रमुख केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक, सुपरवाइजर और क्लर्क ड्यूटी करेंगे उनका मानदेय 50 से 100 रुपये तक बढ़ाया जाएगा. इसी के साथ उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन काम करने वाले शिक्षकों की राशि में भी बढ़ोतरी होगी.

School

पूरे राज्य में बनाए गए 1400 एग्जाम सेंटर

बोर्ड प्रशासन की तरफ से शिक्षकों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है. बोर्ड के मुताबिक इस सेशन में करीबन 5 लाख 23 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. राज्य में 1400 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और हर केंद्र पर 20 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है. इस हिसाब से देखें तो परीक्षा में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संख्या 28 हजार होगी.

उठाई गई थी मानदेय बढ़ाने की मांग

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने जानकारी दी कि हाल ही में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामवीर शर्मा के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मानदेय में वृद्धि की मांग उठाई थी. ऐसे में अब परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.