पति के साथ पर्दे पर कब आएगी सपना चौधरी? हरियाणवी सिंगर ने बताया प्लान

नई दिल्ली | शानदार डांस परफॉर्मेंस और म्यूजिक सांग्स से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी (Sapna Chaudhary),अब यूट्यूब पर अपने चैनल के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रही है. जनवरी में शुरू किए गए अपने चैनल पर सपना अभी तक 3 गाने रिलीज कर चुकी हैं जिनको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना” लखमीचंद की टेक” रिलीज हुआ है जो दर्शकों को खुब पसंद आ रहा है.

Sapna Photo

एक न्यूज चैनल से बातचीत में सपना चौधरी ने बताया कि हमने इसी वर्ष की शुरुआत में अपना यूट्यूब चैनल” Dreams Entertainment” शुरू किया था जिसपर अभी तक हम 3 गाने रिलीज कर चुके हैं.

मुझे आपकों बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हमारे तीनों ही गानों को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है. इसलिए अब मैं और मेरे पति बहुत जल्द अपने चैनल पर हरियाणवी बेब सीरीज लेकर आ रहे हैं. अपने चैनल के जरिए हम हरियाणा के टेलेंट को आगे लाने के लिए प्रयासरत हैं. जैसे हिंदी, पंजाबी और मराठी इंडस्ट्री का देश दुनिया में नाम है,वैसा ही नाम हम हरियाणवी इंडस्ट्री का भी चाहते हैं.

सपना चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास हरियाणवी बोली को उच्च शिखर पर लें जाना है. मैं आपको बताना चाहती हूं कि जैसे ही कोरोना का प्रकोप कम होगा और हमें काम करने का मौका मिलता है तो हम इसी साल अपनी बेब सीरीज रिलीज कर देंगे. इस बेब सीरीज में मैं खुद भी अभिनय करूंगी.

सपना ने आगे बताया कि कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि आप अपने पति के साथ स्क्रीन शेयर कब कर रहीं हों तो आपके जरिए में ये बताना चाहती हुं कि हम दोनों फिलहाल तो एक दूसरे के साथ काम नहीं करने वाले हैं. वो अपना काम कर रहे हैं और मैं अपना काम कर रही हूं और हम एक- दूसरे के काम में दखलअंदाजी नहीं करना चाहते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.